Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३९ मिनट पहले

ग्रामीण पत्रकार ऐसोसिशन की मासिक बैठक सम्पन्न

ग्रामीण पत्रकार ऐसोसिशन की मासिक बैठक सम्पन्न

चौरी चौरा गोरखपुर ।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को चौरी चौरा के आरएफडी कैंप कार्यालय में प्रदेश सचिव जयप्रकाश गोविंद राव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं नवंबर माह में जिला स्तरीय सम्मेलन कराने के उपलक्ष्य में विशेष चर्चा की गई। बैठक कोई सम्बोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है। संगठन के सभी लोग मिलकर नवंबर माह में बृहद रूप से जिला स्तरीय सम्मेलन करायेंगे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर दुबे महामंत्री वेद पति त्रिपाठी, कमलाकांत दुबे, प्रचार मंत्री बृजेश पाठक, संरक्षक पंडित हेमंत तिवारी, विनय दुबे, रामानंद पांडेय, योंगेन्दर यादव, कृष्ण मुरारी शुक्ला, संदीप कुमार, राजन जायसवाल, योंगिंदर एवं रामदयाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares