Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
शिक्षक दंपति के दोहरे हत्याकांड के विरोध में शिक्षकों में आक्रोश, आज
शिक्षक दंपति के दोहरे हत्याकांड के विरोध में शिक्षकों में आक्रोश, आज निकलेगा कैंडल मार्च सुल्तानपुर शिक्षक दंपति के निर्मम दोहरे हत्याकांड के विरोध में जनपद के समस्त शिक्षक संगठनों ने एकजुट विरोध जताया है। आज सभी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। इसी क्रम में सायं 4 बजे तिकोनिया पार्क, सुल्तानपुर में सभी शिक्षक एकत्रित होकर कैंडल मार्च निकालेंगे। यह कैंडल मार्च दिवंगत शिक्षक दंपति की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा घटना के विरोध में एकजुटता और न्याय की मांग को शांतिपूर्ण ढंग से व्यक्त करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। शिक्षक संगठनों ने सभी शिक्षक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है।
0 likes
0 comments0 shares