Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur५ मिनट पहले

पर्यावरण संतुलन में पेड़ पौधों की भूमिका अहम होती है- शैलेंद्र कुमार

पर्यावरण संतुलन में पेड़ पौधों की भूमिका अहम होती है- शैलेंद्र कुमार

पर्यावरण संतुलन में पेड़ पौधों की भूमिका अहम होती है- शैलेंद्र कुमार सिंह। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा तहसील के पिपरौली ब्लाक अंतर्गत भगवानपुर ग्राम सभा में वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर वन विभाग के तत्वाधान में पौधारोपण किया गया पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं, साथ ही पेड़ पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को अवशोषित करके हमें शुद्ध जीवनदायनी आक्सीजन प्रदान करते हैं। पर्यावरण में स्वच्छ रखने के लिए अब सबको जागरूक होते हुए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि पेड़ पौधे मानव जीवन का दूसरा रूप है ।जीवन का अर्थ ही है कि जीव और वन। जीवन और पेड़ पौधे एक दूसरे पर निर्भर है मानव जीवन की आजीविका का साधन भी पेड़ पौधे होते हैं। पौधारोपण के बाद उपस्थित सभी लोगों द्वारा पेड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अरविंद यादव, सी बी पासवान डीप्टी रेंजर ,राजेश दुबे आशुतोष तिवारी बन दरोगा, चंद्रकेश यादव वन दरोगा, मनोज, नरेंद्र राय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares