कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए जिले सीओ सर्किल में
कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए जिले सीओ सर्किल में फेरबदल। सहजनवा गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के कानून व्यवस्था को और अधिक सुधारने एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्र अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है ।नए आदेश के तहत क्षेत्राधिकार कैंट आभा सिंह को क्षेत्रा अधिकारी गीडा तथा क्षेत्रा अधिकारी गीडा निधि आनंद को क्षेत्राधिकार कैंट की जिम्मेदारी सौंप गई है। आभा सिंह अपनी सक्रिय अनुशासित और जनकेंद्रित कार्यशैली के लिए जानी जाती है ।आम जन के बीच में ,लेडिज सिंघम, के नाम से भी पहचान मिली है। उनकी कार्य शैली से जनता का विश्वास मजबूत किया है और वह अपराधों एवं अपराधियों के विरुद्ध सक्त कार्रवाई के लिए चर्चित रही है ।वहीं उनके पति अनुज सिंह जो वर्तमान में क्षेत्राधिकार बांसगांव के पद पर तैनात है ।अपनी ईमानदारी निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसंग के लिए जाने जाते हैं ।पुलिस महकमें और आम जन के बीच या दंपति बेहतर कानून व्यवस्था जन सेवा और पेशेवर कार्य शैली का उदाहरण माना जाता है। जिले में दोनों अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक चर्चा रहती है और माना जा रहा है कि यह प्रशासनिक बदलाव पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा जन विश्वास को और सुदृढ़ करने में सहायक होगा।