Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १४ घंटे पहले

ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चकाड़ी पुल लूटकांड का खुलासा ,5 गिरफ्तार

ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चकाड़ी पुल लूटकांड का खुलासा ,5 गिरफ्तार

ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चकाड़ी पुल लूटकांड का खुलासा; पांच आरोपी गिरफ्तार लूट के 3,300 रुपये, दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद, दो अन्य आरोपी फरार लोकेशन सोनभद्र | ब्यूरो चीफ कैलाश बिहारी सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चकाड़ी पुल के पास चंदा मांगने के बहाने तीन राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट के बचे हुए 3,300 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, 12 नवंबर 2026 को चकाड़ी पुल के पास बदमाशों ने चंदा मांगने के बहाने तीन राहगीरों को रोक लिया था। इसके बाद उनके साथ मारपीट और धमकी देकर मोबाइल फोन तथा नकदी लूट ली गई थी। मामले में पीड़ित सुपीन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम भरहरी, थाना जुगैल की तहरीर पर ओबरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 211/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 14 नवंबर की रात करीब दो बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुराने पीएसी मैदान के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजू यादव, आशीष जायसवाल, सोनू तिवारी, राहुल गुप्ता उर्फ चिन्नी रोटी और रोहित यादव उर्फ राका शामिल हैं। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के बचे हुए 3,300 रुपये, दो टच स्क्रीन मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त पैशन प्रो और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मोटरसाइकिलों के कागजात उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजू यादव का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है। उसके विरुद्ध ओबरा थाने में वर्ष 2023 से 2026 तक विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक जय शंकर सिंह, अमित कुमार सिंह सहित थाना ओबरा के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है

0 likes
0 comments0 shares