Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर लगातार बारिश के बीच एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह ने क्षेत्र में

सुल्तानपुर लगातार बारिश के बीच एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जलभराव और बारिश से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली। जर्जर भवनों और संभावित खतरे वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए।एसडीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने को कहा।राजस्व कर्मियों को लगातार क्षेत्र में निगरानी रखने और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।भ्रमण के दौरान नायब तहसीलदार गुलाब सिंह समेत राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।एसडीएम ने ग्रामीणों से बारिश के दौरान सतर्क रहने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल देने की अपील की।

0 likes
0 comments0 shares