संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष की माता स्व. दमयंती देवी की तृतीय पुण्यतिथि

संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष की माता स्व. दमयंती देवी की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई महामंडलेश्वर ने दी श्रद्धांजलि कौड़ीराम, गोरखपुर। संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष विशम्भर पाण्डेय की पूज्य माता स्व. दमयंती देवी की तृतीय पुण्यतिथि उनके निज आवास खम्हुआ में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में अयोध्या से पधारे महामंडलेश्वर श्री संत हरिदास लोहा लंगड़ी अपने शिष्यों के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने स्व. दमयंती देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह कोई दिव्य आत्मा ही थी, जिन्हें पितृ विसर्जन के दिन मोक्ष की प्राप्ति हुई। श्रद्धांजलि सभा में संत-महात्मा, पत्रकार बंधु, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर हरिप्रसाद पाण्डेय, दिनेश मिश्रा, सच्चिदानंद पाण्डेय, सुभाष यादव, सपा नेता मृत्युंजय पाण्डेय, मधुसूदन पाण्डेय, रामकिंकर तिवारी, अखिलेश्वर तिवारी, हरिनारायण पाण्डेय, दुर्गविजय तिवारी, अविनाश दुबे, शिवजी, अनुराग पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद रहे।