Bansgaon Sandesh
Login
V
Bahraichलगभग २ घंटे पहले

जनपद बहराइच, 01 अक्टूबर 2026 सूचना विभाग प्रकाशनार्थ। *स्नातक निर्वाचन की तैयारियों

जनपद बहराइच, 01 अक्टूबर 2026 सूचना विभाग प्रकाशनार्थ। *स्नातक निर्वाचन की तैयारियों

जनपद बहराइच, 01 अक्टूबर 2026 सूचना विभाग प्रकाशनार्थ। *स्नातक निर्वाचन की तैयारियों पर जिला निर्वाचन अधिकारी की पैनी नजर, 07 मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त कराने के निर्देश* *भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश, अनुपस्थित उप कृषि निदेशक से मांगा स्पष्टीकरण* फैजाबाद-गोरखपुर स्नातक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ लेते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराई जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी आयोग द्वारा जारी निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप व्यवस्थाएं समय से पूरी करें। निर्वाचन की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक से अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि उप कृषि निदेशक का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों की नियमित समीक्षा करते हुए शेष तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। एसडीएम एवं सीओ को निर्देश दिए कि जनपद में स्थित सभी 07 मतदान केंद्रों का सघन भ्रमण कर वहां मतदाताओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाए। निरीक्षण के दौरान जहां भी कोई कमी पाई जाए, उसे मतदान से पूर्व ही दूर कराया जाए, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। मतदान कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण, मतदान सामग्री, वाहनों की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का शेड्यूल तैयार कर समय से प्रशिक्षण सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के लिए भी आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा, ताकि निर्वाचन के दौरान प्रत्येक स्तर पर प्रभावी निगरानी एवं समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08 बजे से सायं 04 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को मंडलायुक्त गोरखपुर के न्यायालय कक्ष में सम्पन्न होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक कार्य की समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करें और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में पूरी गंभीरता बरतें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, उप जिलाधिकारी, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares