Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग २ घंटे पहले

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित - प्रमोद वर्मा युद्ध के

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित - प्रमोद वर्मा युद्ध के

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित - प्रमोद वर्मा युद्ध के बीच अफवाहों में न आएं देशवासी - प्रमोद वर्मा स्थानीय जखनिया। आज मन की बात का 132 वां एपिसोड जखनिया मंडल प्रथम के बूथ संख्या 242 पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में चुना गया। इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में युद्ध के बीच भी भारत धैर्य व मजबूती के साथ खड़ा है। विपक्ष अनावश्यक अनर्गल अफवाह फैलाकर देश का माहौल खराब करना चाहता है जबकि देश में किसी भी संसाधनों की कमी नहीं है। हमें अपने प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है। पीएम मोदी ने संघर्ष के बीच देशवासियों से अपील करते हुए कहा, "जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है, वह हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है। इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल, डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है। हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले एक दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है उसकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है। मैं आज मन की बात के माध्यम से देशवासियों से आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है। जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है। ऐसे में जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का नुकसान कर रहे हैं। मैं देशवासियों से अपील करूंगा कि वे जागरूक रहें, अफवाहों में न आएं और सरकार की तरफ से निरंतर जो जानकारी दी जा रही है उसी पर विश्वास करें।" युवाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, देश के युवा की ताकत जब राष्ट्र निर्माण में जुड़ती है तो बहुत बड़ी मदद मिलती है। राष्ट्र निर्माण के इस दायित्व को निभाने में मेरा युवा भारत यानि 'MY भारत' संगठन बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है। ये संगठन युवाओं को अलग-अलग पॉजिटिव गतिविधियों से जोड़ रहा है। इनसे पता चलता है कि युवा साथी देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए कितना तत्पर हैं। युवाओं ने विभिन्न मुद्दों पर निबंध लिखे हैं और सुझाव दिए हैं। मैं उन सभी युवाओं की सराहना करता हूं जो अपने विचार साझा कर रहे हैं।" इस मौके पर धर्मवीर राजभर, महामंत्री पंकज सिंहा, कृष्ण कुमार, बिंदु गुप्ता, अमन वर्मा, गुड्डू गुप्ता, विपिन कुमार, चंद्रमा राम, प्रमोद जायसवाल, संतोष चौरसिया, गोलू गुप्ता, अशोक यादव, कन्हैया, अमित, गुड़िया देवी सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares