Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बेलघाट मुख्य चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के

बेलघाट मुख्य चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के

बेलघाट मुख्य चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के काटे गए चालान बिना हेलमेट और बिना कागजात वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई बेलघाट, गोरखपुर। यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क सुरक्षा को लेकर बेलघाट मुख्य चौराहे पर सोमवार को पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव एवं उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार यादव ने भारी पुलिस बल के साथ किया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया एवं अन्य वाहनों के हेलमेट, वाहन के कागजात, फिटनेस एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कई वाहन चालक बिना हेलमेट और बिना आवश्यक कागजात के वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटकर कार्रवाई की। पुलिस की सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे बिना हेलमेट वाहन न चलाएं और वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा। बेलघाट से भोला गौड़ की रिपोर्ट।

0 likes
0 comments0 shares