प्रो. शिवानन्द पांडेय के नेतृत्व में पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा का शैक्षिक भ्रमण

प्रो. शिवानन्द पांडेय के नेतृत्व में पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा का शैक्षिक भ्रमण अभियान गाजीपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदया के आदेश के अनुपालन तथा प्राचार्य बृजेश कुमार जायसवाल के निर्देश पर शुक्रवार को पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा की ओर से छात्र संख्या वृद्धि एवं उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर शैक्षिक भ्रमण अभियान चलाया गया।अभियान के तहत शिवानंद पाण्डेय के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों ने दूधनाथ यादव इंटर कॉलेज, तालगांव मोलनापुर, गाजीपुर का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान डॉ. प्रदीप राय, शेषनाथ यादव, डॉ. विनय कुमार, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. सर्वानंद सिंह तथा अश्विनी सिंह दीक्षित सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम केवल यादव एवं शिक्षकगणों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।प्रो. शिवानन्द पांडेय ने संवाद के दौरान पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन, अनुभवी शिक्षकों तथा उपलब्ध सुविधाओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर भविष्य निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में रुचि दिखाई।