Bansgaon Sandesh
Login
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया रोहन चौधरी का जन्मदिन भाटपार रानी

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया रोहन चौधरी का जन्मदिन भाटपार रानी

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया रोहन चौधरी का जन्मदिन भाटपार रानी (देवरिया)। नगर पंचायत भाटपार रानी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में युवाओं ने एकत्रित होकर रोहन चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाया गया तथा उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पटेल दीपक मल्ल ने कहा कि रोहन चौधरी एक लोकप्रिय युवा नेता हैं और उनका मिलनसार व्यवहार कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं से संगठन को ऊर्जा मिलती है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना दल (एस) युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अखिलेश पटेल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सभासद जितेंद्र जायसवाल और सौरभ पटेल ने किया। इस दौरान इंजीनियर रामनाथ शर्मा, अभय सिंह पटेल, मन्नू पटेल, सिंघासन चौरसिया, अमन पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares