Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर।जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों का

सुलतानपुर।जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों का उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी ने गौरव फिलिंग स्टेशन रतनपुर, हाजी शराफत उल्ला अमहट, सूर्या फिलिंग स्टेशन कूरेभार, अवध फिलिंग स्टेशन अमहट व गोल्डन फिलिंग स्टेशन अमहट का निरीक्षण किया। एसडीएम बल्दीराय प्रवीण कुमार ने हमारा पेट्रोल पंप बहुरावा का निरीक्षण किया। एसडीएम लंभुआ प्रीति जैन ने रिलायंस बीपी पंप हनुमानगंज, शक्ति पेट्रोलियम पखरौली, हमारा पंप, ज्वाला फ्यूल्स शंकरपुर व शुक्ला तेल आपूर्ति केंद्र लंभुआ का निरीक्षण किया। वहीं एसडीएम कादीपुर ने पाठक फ्यूल व सिंह एंड ब्रास तथा एसडीएम जयसिंहपुर ने बीपीसीएल पेट्रोल पंप बरौसा का निरीक्षण किया।एसडीएम प्रवीण कुमार ने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर्याप्त है,इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें,जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे। किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला पूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9120098526, 7800900041 व 9696282871 पर संपर्क कर सकते हैं।

0 likes
0 comments0 shares