Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria२ मिनट पहले

सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग? 10 लाख का आरओ प्लांट बना

सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग? 10 लाख का आरओ प्लांट बना

सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग? 10 लाख का आरओ प्लांट बना शोपीस, तहसील परिसर में नहीं मिल रहा ठंडा पानी बांसगांव संदेश रुद्रपुर देवरिया। रुद्रपुर नगर पंचायत द्वारा तहसील परिसर में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से स्थापित आरओ वाटर प्लांट उद्घाटन के कुछ ही महीनों बाद खराब हो गया है। भीषण गर्मी के बीच प्लांट से ठंडा पेयजल नहीं मिलने के कारण अधिवक्ताओं, वादकारियों और तहसील आने वाले आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार करीब तीन माह पूर्व नगर पंचायत ने इस आरओ वाटर प्लांट का शुभारंभ कराया था। अधिवक्ता कृष्णमूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि प्लांट लगने के कुछ दिनों बाद ही इसमें खराबी आ गई थी। शिकायत के बाद इसे ठीक कराया गया। लेकिन अब फिर से खराब होने के कारण ठंडा पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले रामऔतार केडिया ट्रस्ट की ओर से भी तहसील परिसर में लाखों रुपये की लागत से एक आरओ प्लांट लगाया गया था। आरोप है कि उसे संचालित कराने के बजाय नगर पंचायत ने नया प्लांट स्थापित कर दिया। अब नया प्लांट भी बंद होने से सरकारी धन के उपयोग और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। तहसील परिसर में प्रतिदिन हजारों अधिवक्ता, वादकारी और फरियादी विभिन्न कार्यों से पहुंचते हैं। ऐसे में पेयजल व्यवस्था ठप होने से लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। अधिवक्ताओं ने नगर पंचायत प्रशासन से आरओ प्लांट को शीघ्र दुरुस्त कर नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की है। यदि पूर्व में स्थापित आरओ प्लांट चालू था या उसे कम खर्च में संचालित किया जा सकता था। तो नया प्लांट लगाने के निर्णय और उसके रखरखाव की स्थिति की निष्पक्ष जांच की लोगो ने मांग की है,।ताकि सरकारी धन के सदुपयोग और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

1 likes
0 comments0 shares