Gorakhpurलगभग ४ घंटे पहले
सीता प्रकट्योत्सव पर कौड़ीराम में व्यापार मंडल ने बांटा शीतल शरबत, राहगीरों

सीता प्रकट्योत्सव पर कौड़ीराम में व्यापार मंडल ने बांटा शीतल शरबत, राहगीरों ने की सराहना कौड़ीराम गोरखपुर। माता सीता जी के प्रकट्योत्सव के पावन अवसर पर कौड़ीराम चौराहे पर संयुक्त व्यापार मंडल कौड़ीराम और संकटमोचन सेवा समिति कौड़ीराम के संयुक्त तत्वावधान में शीतल शरबत वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए किए गए इस पुनीत कार्य में व्यापार मंडल कौड़ीराम के अध्यक्ष विश्वभर पांडेय के नेतृत्व में रमेश वर्मा, सोनू कसौधन, पवन यादव, रवि जायसवाल, लालकेश्वर वर्मा, सुजित चौरसिया, सूरज गुप्ता, सोनू सहित अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सेवा की। चौराहे से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों ने शरबत ग्रहण कर आयोजकों का आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि जनसेवा ही सच्चा धर्म है और ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है।
0 likes
0 comments1 shares