D
Gorakhpur२ मिनट पहले
चौरी चौरा के परसौनी में एस के शर्मा ने जनता से किया संवाद

चौरीचौरा गोरखपुर।चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र 326 के अंतर्गत परसौनी गाँव में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी एस.के. शर्मा ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और क्षेत्र के विकास, जनहित तथा स्थानीय आवश्यकताओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने विचार, सुझाव एवं अपेक्षाएँ साझा कीं। एस.के. शर्मा ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनसे संवाद करना और उनके सुझावों को विकास की दिशा में शामिल करना ही जनसेवा की वास्तविक भावना है। चौरी-चौरा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में रागिनी भारती , गुड्डी पासवान शांति भारती एवं सावित्री सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
0 likes
0 comments0 shares