नारी शक्ति वंदन के तहत केडी आरटी में निकली जागरूकता रैली

चौरी चौरी गोरखपुर।गुरुवार को कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज, डुमरी खास,सोनबरसा बाजार, गोरखपुर,के तत्वाधान में महाविद्यालय के प्रबंधक समीर जाँली और कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ गीता शुक्ला के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अवसर पर जन जागरूकता रैली निकली गई। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक / स्वयं सेविकाओं तथा समस्त छात्र/छात्राओं द्वारा रैली महाविद्यालय से होते हुए लखराव मंदिर , मंसूरवा चौराहा होते हुए कालेज पर आकर एक संगोष्ठी में तब्दील हो गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सत्यवान कुमार यादव ने कहा कि *नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत महिलाओ को 33%का आरक्षण दिया गया हैँ* जिससे नारियो का राजनीतिक क्षेत्र मे उनकी भागीदारी को बढ़ावा मिल सके ।कार्यक्रम मे डॉ राम प्रभाकर धर द्विवेदी डॉ बलजीत डॉ राघवेंद्र चौहान,डॉ शैलेश मल्ल, डॉ मंजुला त्रिपाठी , डॉ संतोष कुमार डॉ शैलेश पाण्डेय, बीo टीo सीo के प्राचार्य साधना त्रिपाठी डॉ राकेश मल्ल अविनाश त्रिपाठीनीरज पांडेय संजय पटेल वैभव त्रिपाठी हरे राम पाल आदि लोग उपस्थित रहे।