Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

भुसवल में वार्षिकोत्सव की धूम, बच्चों की प्रतिभा और सम्मान समारोह ने बांधा समां

भुसवल में वार्षिकोत्सव की धूम, बच्चों की प्रतिभा और सम्मान समारोह ने बांधा समां

भुसवल, बांसगांव संदेश। विकासखंड बांसगांव के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भुसवल में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि Vinay Kumar Singh द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद बच्चों ने ‘शिक्षा का महत्व’ विषय पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। लोक गीतों पर आधारित नृत्य और मधुर गायन ने माहौल को उत्सवमय बना दिया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जबकि 24 अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कक्षा 8 के छात्र अमर (पुत्र अजय कुमार) को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने पर तथा पुनीत (पुत्र बांकेलाल) को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति एवं श्रेष्ठा परीक्षा पास करने पर विशेष सम्मान दिया गया। प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अजीत सिंह, रंजीत कुमार जायसवाल, ओम प्रकाश सिंह, संजय यादव, पंकज यादव, दिनेश यादव, सविता सिंह, साधना सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares