Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पैमाइश के नाम पर ₹30 हजार लेने का आरोप, पीड़ित ने तहसीलदार

पैमाइश के नाम पर ₹30 हजार लेने का आरोप, पीड़ित ने तहसीलदार से कार्रवाई की मांग बड़हलगंज। तहसील गोला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर ₹30 हजार लिए जाने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार गोला से शिकायत की है। पीड़ित ने मामले में तत्काल जमीन की पैमाइश कराने और कथित रूप से ली गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। तहसीलदार गोला को दिए प्रार्थना पत्र में धीरज सोनकर पुत्र स्व. झब्बू सोनकर, निवासी ग्राम खड़ेसरी, थाना बड़हलगंज, तहसील गोला, जिला गोरखपुर ने बताया कि उसकी जमीन मौजा खड़ेसरी में स्थित गाटा संख्या 2585 व 2590 में है। उक्त जमीन की पैमाइश को लेकर धारा 24 के तहत उप जिलाधिकारी न्यायालय में वाद विचाराधीन है। प्रार्थी के अनुसार, पैमाइश के लिए पत्रावली संबंधित राजस्व निरीक्षक बड़हलगंज के पास भेजी गई थी। आरोप है कि विपक्षी से एक लाख रुपये तथा प्रार्थी से ₹30 हजार लिए गए। इसके बाद राजस्व निरीक्षक बड़हलगंज द्वारा पत्रावली में रिपोर्ट लगा दी गई कि जमीन आबादी में है और इसकी पैमाइश नहीं कराई जा सकती। प्रार्थी ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि न्यायहित में उसकी जमीन की तत्काल पैमाइश कराया जाना आवश्यक है। साथ ही राजस्व निरीक्षक द्वारा लिए गए ₹30 हजार वापस दिलाए जाने की मांग की गई है। धीरज सोनकर ने तहसीलदार से मौजा खड़ेसरी में स्थित गाटा संख्या 2585 व 2590 की तत्काल टीम गठित कर पैमाइश कराने तथा कथित रूप से ली गई ₹30 हजार की धनराशि वापस कराने की मांग की है।

1 likes
0 comments0 shares