दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल एसेसमेंट कार्यक्रम आयोजित

चौरी चौरा गोरखपुर।ब्लॉक संसाधन केंद्र सरदार नगर पर मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समेकित शिक्षा समग्र शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया ब्लॉक संसाधन केंद्र सरदार नगर पर इस मेडिकल कैंप में आए डॉक्टरों की टीम ने कुल 55 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर 21 बच्चों का दिव्यंका पर प्रमाण पत्र बनाए शेष 34 बच्चों को दवा और चिकित्सा परामर्श के लिए सलाह दिया गया इस मेडिकल असेसमेंट कैंप में जिला अस्पताल के डॉक्टर सत्येंद्र बाल रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर वंदिता सिंह ई.एन.टी.डॉक्टर पीके त्रिपाठी ऑर्थो सर्जन और ऑडियोलॉजिस्ट ओमप्रकाश की टीम ने 6 से 18 वर्ष तक के कुल 55 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार की देखरेख में आयोजित कैंप में पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरी कोर्ट के इंचार्ज प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश शुक्ल स्पेशल एजुकेटर गिरजेश कुमार मिश्र, अरुण कुमार द्विवेदी, नीतीश सरोज कैंप प्रभारी अनिल दिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर रजत गुप्ता, गिरजेश सिंह, अजीत और चंद्रशेखर आदि ने सराहनीय सहयोग किया।