Bansgaon Sandesh
Login

कांवड़ यात्रा से पहले सीताकुंड धाम में गोमती मित्रों ने संभाली कमान

कांवड़ यात्रा से पहले सीताकुंड धाम में गोमती मित्रों ने संभाली कमान बढ़े जलस्तर के बीच तीन घंटे चला श्रमदान,श्रद्धालुओं को गहरे पानी से दूर रहने की हिदायत सुलतानपुर।कांवड़ यात्रा के सीताकुंड धाम पहुंचने से पहले गोमती मित्र मंडल ने रविवार को मोर्चा संभाल लिया। सुबह छह से नौ बजे तक सीताकुंड धाम परिसर और गोमती नदी तट पर श्रमदान कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से बचने और सतर्कता बरतने की अपील की गई।टिकरिया से सीताकुंड धाम पहुंचने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर गोमती मित्रों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियां की हैं। नदी तट पर सफाई के साथ ही श्रद्धालुओं को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। बढ़े जलस्तर को देखते हुए नदी के गहरे हिस्सों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,राजेश पाठक,राकेश सिंह दद्दू,सेनजीत कसौधन दाऊ,मुन्ना सोनी,अजय प्रताप सिंह,आलोक तिवारी,अजीत शर्मा,रामू सोनी,प्रांजल,राज मिश्रा,आनंद वत्स और अशोक समेत अन्य गोमती मित्र मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares