सुलतानपुर: गांगूपुर में ह्युम पाइप खरीद में लाखों का कथित घोटाला *लाखों
सुलतानपुर: गांगूपुर में ह्युम पाइप खरीद में लाखों का कथित घोटाला *लाखों की ह्युम पाइप घोटाला, चार माह में दोबारा फर्जी भुगतान का आरोप* सुलतानपुर जनपद के विकासखंड दोस्तपुर अंतर्गत गांगूपुर ग्राम पंचायत में ह्युम पाइप खरीद के नाम पर लाखों रुपये के कथित फर्जी भुगतान का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की मिलीभगत से फर्म के ठेकेदार को चार माह के भीतर दो बार भुगतान कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, करीब चार माह पूर्व 94 हजार रुपये का भुगतान किया गया था। इसके बाद तीन दिन पहले फिर 97 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया। आरोप है कि पाइप केवल वाहन पर लाकर फोटो खिंचवाई गई और तुरंत वापस भेज दी गई। यदि त्वरित और निष्पक्ष जांच कराई जाए तो एक भी पाइप का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाएगा। सैनिटाइजर के नाम पर भी भुगतान ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि कोरोना काल समाप्त होने के बावजूद *सैनिटाइजर के नाम पर 19 हजार रुपये का भुगतान* दिखाया गया है। इसे भी फर्जी खर्च बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। *अमृत सरोवर योजना पर भी सवाल* ग्राम पंचायत गांगूपुर में लाखों रुपये खर्च कर अमृत सरोवर निर्माण का दावा किया गया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर केवल पुराना तालाब ही दिखाई देता है। योजना के नाम पर धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह ग्राम पंचायत स्तर पर वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला हो सकता है।