नेक्स्ट अपडेट देवरिया, देवरिया में किराए के मकान पर प्रशासन की छापेमारी,
नेक्स्ट अपडेट देवरिया, देवरिया में किराए के मकान पर प्रशासन की छापेमारी, तीन युवक और तीन युवतियां हिरासत में सदर तहसीलदार और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मकान से मिले दस्तावेजों की जांच जारी देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में गुरुवार तड़के प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सदर तहसीलदार अलका सिंह और सदर कोतवाल शशि भूषण राय पुलिस फोर्स के साथ एक किराए के मकान पर पहुंचे। यहां से तीन युवकों और तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उक्त मकान में काफी दिनों से लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान मकान से कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है। वहीं, मकान में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मकान किसका है, इसे किस व्यक्ति ने किराए पर लिया था और वहां लोगों के आने-जाने के पीछे क्या वजह थी। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मामले में अभी तक किसी तरह की अनियमितता या अपराध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी न्यूज़ देवरिया से