*जी.आर.डी चिल्ड्रेन एकेडमी में बच्चों द्वारा किया गया वृक्षारोपण* *सहजनवा, गोरखपुर* जी.आर.डी
*जी.आर.डी चिल्ड्रेन एकेडमी में बच्चों द्वारा किया गया वृक्षारोपण* *सहजनवा, गोरखपुर* जी.आर.डी चिल्ड्रेन एकेडमी, बरौली में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से _वृक्षारोपण कार्यक्रम_ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि "पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। एक बच्चा यदि एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे तो हमारा पर्यावरण स्वच्छ और स्वस्थ हो सकता है।" कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना जागृत करना था। बच्चों ने "एक बच्चा - एक पौधा" का नारा लगाकर सभी को प्रेरित किया। इस मौके पर समस्त शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।