Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur२३ मिनट पहले

*प्रेमिका से मिलने निकले युवक की मौत, पिता ने लगाया प्रेमिका और

*प्रेमिका से मिलने निकले युवक की मौत, पिता ने लगाया प्रेमिका और

*प्रेमिका से मिलने निकले युवक की मौत, पिता ने लगाया प्रेमिका और परिजनों पर हत्या का आरोप* महदेवा बाज़ार । प्रेमिका से मिलने के लिए घर से निकले 22 वर्षीय युवक सुग्रीव का शव मंगलवार देर रात सिकरीगंज क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे मिला। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता रामजी ने प्रेमिका, उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए सिकरीगंज पुलिस को तहरीर दी है। रामजी के अनुसार सुग्रीव का धनघटा थाना क्षेत्र के टाड़ा गांव निवासी विजयलक्ष्मी से प्रेम-प्रसंग था। चार सितंबर को सुग्रीव बिना बताए युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि वहां युवती के पिता कैलाश और परिवार के लोगों ने उसे पकड़कर मारपीट की और दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया था। परिजनों ने बताया कि आठ सितंबर की शाम सुग्रीव साइकिल से घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। रात करीब 12 बजे सिकरीगंज पुलिस ने परिजनों को सुग्रीव का शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares