Bansgaon Sandesh
Login

यूपीटीईटी परीक्षा के चलते 6 जुलाई को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस देवरिया

यूपीटीईटी परीक्षा के चलते 6 जुलाई को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस देवरिया । उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के आयोजन के दृष्टिगत 04 जुलाई को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 06 जुलाई (सोमवार) को आयोजित होगा। देवरिया सदर तहसील में इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे। वहीं सलेमपुर में मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बरहज में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा भाटपाररानी में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। शासनादेश के अनुसार संबंधित जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी निर्धारित तहसीलों में प्रतिभाग करेंगे। अन्य रोस्टर पूर्ववत प्रभावी रहेगा। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने दी है।

0 likes
0 comments0 shares