Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

पथरदेवा में दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले का होगा आयोजन।

पथरदेवा में दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले का होगा आयोजन। देवरिया 16 अक्टूबर। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने बताया कि कृषि सूचना तंत्र योजना के तहत 17 एवं 18 अक्टूबर को आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा में दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, सिंचाई एवं विद्युत सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आईसीडीएस, पंचायती राज, नेडा, मनरेगा तथा उर्वरक एवं बीज कंपनियां भी प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देंगी। मेले में कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी, पशु आरोग्य मेला और स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक किसानों की समस्याओं का समाधान करने के साथ उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान, बैंकर्स, एनजीओ प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे। उप कृषि निदेशक ने जनपद के किसानों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कृषि एवं अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ उठाने की अपील की है।

0 likes
0 comments1 shares