Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, कूदकर बचाईं लोगों

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, कूदकर बचाईं लोगों

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, कूदकर बचाईं लोगों ने जान; अफरा-तफरी मची आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार सवार चार लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह टोल प्लाजा 21 के पास चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार सवार चार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।   पुलिस के मुताबिक नारायण दास जी महाराज निवासी वृंदावन तीन अन्य लोगों के साथ कार से मथुरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 7:20 बजे जैसे ही उनकी कार फतेहाबाद स्थित टोल प्लाजा 21 पर पहुंची, तभी अचानक कार में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख कार सवार तुरंत बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।वही कार में  आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इंस्पेक्टर क्राइम राजवीर सिंह ने बताया कि कार में आग लगने की घटना हुई थी। सभी कार सवार सुरक्षित हैं। प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना प्रतीत हो रहा है।

0 likes
0 comments0 shares