Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग २ घंटे पहले

*कोटा खास में घटिया सड़क निर्माण, नाली और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

*कोटा खास में घटिया सड़क निर्माण, नाली और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

*कोटा खास में घटिया सड़क निर्माण, नाली और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन* डाला/सोनभद्र। कोटा खास में निर्माणाधीन सड़क की कथित मानकविहीन गुणवत्ता, नाली निर्माण न होने से जलजमाव की समस्या तथा कोटा खास चौराहे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। वहीं नाली का निर्माण नहीं होने से बरसात के दिनों में सड़क और आसपास के क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कोटा खास चौराहे से मात्र लगभग 50 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय स्थित है। विद्यालय में आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए चौराहे पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। स्पीड ब्रेकर नहीं होने से तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस दौरान निर्भय चौधरी, अमरेश उपाध्याय, धर्मदेव उपाध्याय, लवकेश प्रजापति, करमचंद, आकाश उपाध्याय, पीयूष, कार्तिक, दीपक, सतीश, पुज्जू सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, नाली का निर्माण कराने तथा कोटा खास चौराहे पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

0 likes
0 comments0 shares