महादेवा में चुनावी बिगुल: 2027 की तैयारियों को लेकर रूपवती बेलदार ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

महादेवा। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 325 विधानसभा क्षेत्र के महादेवा में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व क्षेत्र की लोकप्रिय नेता रूपवती बेलदार ने किया।बैठक के दौरान रूपवती बेलदार ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और आगामी चुनाव की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि चुनाव की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और जमीनी पकड़ पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी दिनों में चलाए जाने वाले जनसंपर्क अभियानों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में क्षेत्र के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने का संकल्प लिया