सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे से भड़के ग्रामीण,एसडीएम से लगाई गुहार तालाब की
सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे से भड़के ग्रामीण,एसडीएम से लगाई गुहार तालाब की भूमि से गुजरने वाला मार्ग बंद होने का आरोप* सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत मथाना मजरे रसहरा गांव में सार्वजनिक रास्ते पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रवीण कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर रास्ते से अवैध निर्माण हटवाने और आवागमन बहाल कराने की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की गाटा संख्या 115 से होकर गुजरने वाला सार्वजनिक मार्ग वर्षों से गांववासियों के आने-जाने का मुख्य रास्ता रहा है। आरोप है कि कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने रास्ते पर निर्माण कर उसे अवरुद्ध कर दिया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित हो गया है।अब्दुल कयूम, जुबेर अहमद, जावेद अहमद, मोतीब, मोहम्मद जमील, मुन्नू समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके की जांच कर सार्वजनिक भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।