Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

नंगे पाँव संकल्प यात्रा में प्रशांत त्रिपाठी की बड़ी पहल, स्थानीय युवाओं के रोजगार के लिए IGL से किया आग्रह

नंगे पाँव संकल्प यात्रा में प्रशांत त्रिपाठी की बड़ी पहल, स्थानीय युवाओं के रोजगार के लिए IGL से किया आग्रह

सहजनवां गोरखपुर। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं नंगे पाँव संकल्प यात्रा के संयोजक प्रशांत त्रिपाठी ने सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के स्थानीय रोजगार को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने गीडा स्थित IGL कंपनी के प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर भविष्य में होने वाली भर्तियों में सहजनवां क्षेत्र के योग्य एवं पात्र युवाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि संकल्प यात्रा के दौरान गाँव-गाँव में किसानों, युवाओं, माताओं-बहनों और आम नागरिकों से संवाद में सबसे बड़ी समस्या रोजगार और पलायन की सामने आई। गीडा जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के निकट होने के बावजूद सहजनवां के अनेक युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय उद्योग क्षेत्र के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दें, तो इससे पलायन रुकेगा, परिवार मजबूत होंगे और सहजनवां के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से इसे सामाजिक दायित्व के रूप में देखते हुए स्थानीय युवाओं को अवसर देने की अपील की। IGL कंपनी प्रबंधन ने प्रशांत त्रिपाठी का आवेदन स्वीकार करते हुए इस पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रशांत त्रिपाठी ने कहा, "मेरा संकल्प—स्थानीय युवा, स्थानीय रोजगार, समृद्ध सहजनवां।"

0 likes
0 comments0 shares