Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur१६ दिन पहले

उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों का भव्य सम्मान समारोह

उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों का भव्य सम्मान समारोह

सहजनवा/गोरखपुर। पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और गांव के समग्र विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों को श्रेष्ठ प्रधान की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह 4 फरवरी को होटल अरुशान ग्रैंड, सिविल लाइंस, गोरखपुर में आयोजित हुआ। अमर उजाला, माथुर गोल्ड लोन एवं सेब लोन कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायती राज उपनिदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर ने अपने कर-कमलों से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पाली ब्लॉक से मनोज कुमार (ग्राम पंचायत कोदरी), जय गोविंद निषाद (ग्राम पंचायत टिकरिया), राजमति देवी (ग्राम पंचायत टड़वा कला) एवं निशु त्रिपाठी (ग्राम पंचायत नेवास) को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मान मिला। इस अवसर पर अमर उजाला के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में ग्रामीण विकास, स्वच्छता और पारदर्शी शासन के प्रति प्रधानों के प्रयासों की सराहना की गई।

801 likes
0 comments0 shares