Bansgaon Sandesh
Login
Bhola Gaur
Gorakhpurलगभग १७ घंटे पहले

*कानून का राज ही मेरी पहली प्राथमिकता - क्षेत्राधिकारी खजनी र्किति निधि आनंद

*कानून का राज ही मेरी पहली प्राथमिकता - क्षेत्राधिकारी खजनी र्किति निधि आनंद

*कानून का राज ही मेरी पहली प्राथमिकता - क्षेत्राधिकारी खजनी र्किति निधि आनंद* खजनी गोरखपुर। क्षेत्राधिकारी खजनी र्किति निधि आनंद ने एक विशेष साक्षात्कार में पुलिस की कार्य प्रणाली, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाला हर फरियादी सम्मान का हकदार है। अपराध पर जीरो टॉलरेंस। कानून सबके लिए बराबर है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और पीड़ित को न्याय दिलाना ही हमारी कार्य प्रणाली है। मिशन शक्ति के तहत स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता, एंटी रोमियो टीम की गश्त, महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय किया गया है। कोई भी महिला निर्भय होकर थाने आ सकती है।समाधान दिवस और जनसुनवाई में हर शिकायत को सुना जाता है। समयबद्ध जांच और मौके पर निस्तारण पर जोर है। अनजान लिंक, ओटीपी से बचें। ठगी हो तो तुरंत 1930 पर शिकायत करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 112 पर सूचना दें। पुलिस आपकी मित्र है

0 likes
0 comments0 shares