Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर। लम्भुआ कस्बे के दियरा रोड किनारे झाड़ियों में भारत निर्वाचन आयोग

सुलतानपुर। लम्भुआ कस्बे के दियरा रोड किनारे झाड़ियों में भारत निर्वाचन आयोग के सैकड़ों भरे हुए मतदाता पंजीकरण फॉर्म-6 मिलने से हड़कंप मच गया। फॉर्म के साथ आधार कार्ड समेत अन्य व्यक्तिगत दस्तावेजों की प्रतियां भी मिली हैं,जिससे मतदाताओं की गोपनीय जानकारी लीक होने का खतरा पैदा हो गया है।बताया जा रहा है कि अधिकांश फॉर्म गोसाईं का पूरा गांधी नगर क्षेत्र के मतदाताओं से संबंधित हैं। ग्रामीणों ने झाड़ियों में फॉर्म पड़े देख इसकी सूचना प्रशासन को दी। मामला सामने आने के बाद निर्वाचन प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही के आरोप लगने लगे हैं।एसडीएम प्रीति जैन ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू करा दी गई है। दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares