आयुषी चौधरी ने सीबीएसई के इंटरमीडिएट के आए रिजल्ट में 96% अंक
आयुषी चौधरी ने सीबीएसई के इंटरमीडिएट के आए रिजल्ट में 96% अंक पाकर विद्यालय का नाम किया रोशन सुल्तानपुर। सीबीएसई के इंटरमीडिएट के आए रिजल्ट में कमला नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ चाइल्ड एजुकेशन लालडिग्गी सुल्तानपुर की इंटरमीडिएट की छात्रा आयुषी चौधरी पुत्री दिनेश कुमार राजस्व निरीक्षक जिला पंचायत की पुत्री ने 96% अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। आयुषी की इस सफलता में शिक्षिका माता सुनीता देवी का विशेष योगदान रहा। आयुषी की इस सफलता पर विद्यालय व परिवार में खुशी है। मूल रूप से कादीपुर तहसील के बिजेथुआ निवासी राम बरन चौधरी की पौत्री है। आयुषी की सफलता पर उनके बड़े भाई आदित्य चौधरी यनआईटी कॉलेज दुर्गापुर बंगाल से बीटेक कर रहे हैं न खुशी व्यक्त किया है। आयुषी के बड़े पापा के पुत्र रेलवे में इंजीनियर प्रदीप चौधरी व पुत्री बहन अलका चौधरी जूनियर इंजीनियर सीपीडब्ल्यूडी रांची , बड़े पिता वरिष्ठ लिपिक राकेश कुमार, जिला पंचायत एवं जिला पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त किया है।