Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों से अभद्रता व धमकी देने का आरोप, दो

विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों से अभद्रता व धमकी देने का आरोप, दो

विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों से अभद्रता व धमकी देने का आरोप, दो पर मुकदमा दर्ज। मदरिया । -------------------- गोला क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता, जातिसूचक गालियां देने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अजय कुमार कन्नौजिया, सत्येंद्र मौर्य, उपखंड अधिकारी रमेश सिंह कुशवाहा व एसएसओ बलजीत द्वारा कोतवाली गोला में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विद्युत उपकेंद्र गोला पर कुछ लोग अक्सर पहुंचकर पीक आवर में नियमों के विरुद्ध शटडाउन देने का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, धमकी और सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जाता है। तहरीर में आरोप है कि बीते 25 मई की शाम लगभग 5 बजे रामप्रताप राय व अंकित राय ने संविदा कर्मचारी बलजीत कुमार के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बाधित हुई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पूछताछ करने पर संबंधित व्यक्तियों द्वारा सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाने और धन उगाही का प्रयास किया जाता है। मामले में कोतवाली गोला पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 132, 352, 351(3), 308(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द) व 3(1)(ध) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares