Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण सम्पन्न। राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री एवं

ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण सम्पन्न। राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री एवं

ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण सम्पन्न। राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री एवं प्रतिनिधिगण रहे उपस्थित। देवरिया, 26 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा आज ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री एवं उनके प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा वेयर हाउस में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ईवीएम/वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण एवं रख-रखाव में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। वेयर हाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी निरीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। निरीक्षण शांतिपूर्ण एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सम्पन्न हुआ। इस दौरान अपर उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में अर्जुन यादव, सुरेंद्र वर्मा, विजय पटेल, उदयभान यादव एवं कुंज बिहारी सहित निर्वाचन कार्यालय के विजय पाण्डेय, कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments1 shares