Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

पेड़ की डाल को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत दो

पेड़ की डाल को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत दो

पेड़ की डाल को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत दो घायल। मदरिया । गोला थाना क्षेत्र के ग्राम भरसरा में पेड़ की डाल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने महिला व उसकी पुत्री की पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गईं। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम भरसरा निवासी सिताबी पत्नी स्वर्गीय श्रीकांत हरिजन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पट्टीदार रामधारी पुत्र स्वर्गीय शुभम हरिजन के साथ घर के पीछे स्थित नीम, तरकुल व गूलर का पेड़ साझे में है। बीते 13 मई की शाम करीब छह बजे आंधी के दौरान पेड़ की डाल गिर गई थी। डाल उठाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान राज पुत्र रामधारी, सुशीला पुत्री रामधारी, गुड्डी पुत्री रामधारी तथा धनवती पत्नी रामधारी ने लाठी-डंडे व लात-मुक्कों से मारपीट की तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने पहुंची सिताबी की पुत्री साधना को भी मारपीट में चोट आई, जिससे उसका सिर फट गया। पीड़िता ने मामले में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण में गोला थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है आरोपियों के खिलाफ बी एन एस की धारा 115(2),352, और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाहीं के लिए निर्देशित किया गया है ।

0 likes
0 comments0 shares