Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बांसगांव के बेटे अनिल कुमार शाही बने सीओ, इंस्पेक्टर से पदोन्नति पर

बांसगांव के बेटे अनिल कुमार शाही बने सीओ, इंस्पेक्टर से पदोन्नति पर

बांसगांव के बेटे अनिल कुमार शाही बने सीओ, इंस्पेक्टर से पदोन्नति पर क्षेत्र में जश्न बांसगांव। बांसगांव संदेश। बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी अनिल कुमार शाही के इंस्पेक्टर पद से पदोन्नत होकर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) बुलंदशहर बनाए जाने की खबर ने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। जैसे ही यह खबर फैली, बांसगांव में मानो जश्न का माहौल बन गया और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। अनिल कुमार शाही की इस बड़ी उपलब्धि पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अजय सिंह (प्रबंधक ग्लोरियस), जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर अवधेश सिंह, बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य सुनील सिंह, पूर्व सभासद रघुवंश राय, सत्यप्रकाश सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने इसे बांसगांव के लिए गौरव का क्षण बताया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अनिल कुमार शाही ने अपने सेवा काल में लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, अमेठी और बुलंदशहर जैसे महत्वपूर्ण जनपदों में थाना प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया है। उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली की हमेशा सराहना होती रही है। लोगों का मानना है कि उनकी यह पदोन्नति केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे बांसगांव क्षेत्र की प्रतिष्ठा का प्रतीक है। उनके इस मुकाम तक पहुंचने से युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

0 likes
0 comments0 shares