Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पिपरी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़ व चोरी, ग्रामीणों में

पिपरी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़ व चोरी, ग्रामीणों में

पिपरी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़ व चोरी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव स्थित एक प्राचीन धार्मिक स्थल में अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और चोरी की घटना सामने आई है। गांव के कुवानो नदी केतट के पास स्थापित भगवान शिव की प्राचीन मूर्ति, जो लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रही है, उस मूर्ति को लोहे के रॉड/ जैसे भारी वस्तु से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं, मंदिर परिसर में स्थित वर्षों पुराना पीपल का पेड़, जिस पर लगा घंटा भी चोरों ने चोरी कर लिया। साथ ही परिसर में लगा हैंडपंप और उससे जुड़ा पूरा सेट भी उखाड़कर ले जाने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के प्रधान प्रतिनिधि बलवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और गहरा आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव में धार्मिक स्थल और देवी-देवताओं की मूर्तियां ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। इस घटना की सूचना तत्काल सिकरीगंज थाने को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों की शीघ्र पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और रोष का माहौल बना हुआ है।

0 likes
0 comments0 shares