S
Gorakhpur३७ मिनट पहले
धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। विकास खंड

धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। विकास खंड गगहा के ग्राम सभा डेमुसा के गुप्ता टोला में स्थित डूमरेश्वर महादेव मंदिर पर आज से रुद्र महायज्ञ प्रारंभ हो गा जिसके उपलक्ष्य में आज सुबह छै बजे से सैकड़ों लोगों ने कलश यात्रा में भाग लिया सभी लोगों ने बड़हलगंज के सरयू नदी से जल मिट्टी के घड़े में भरा और पुनः डेमुसा वापस आए और सभी कलश को डोमरेश्वर महादेव मंदिर पर यज्ञ वाले मंडप में रखा यह यज्ञ सत्ताईस मई तक चलेगा। इस यज्ञ की तैयारियां तीन माह पहले से चल रही थी। इस कार्यक्रम के कार्यकर्ता कमलेश गुप्ता, श्रवण गुप्ता, सर्वजीत गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, लालमन गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता सहित पचासों लोग हैं।
0 likes
0 comments1 shares