नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, मारकंडेय महादेव दर्शन को जा रहे बिजली विभाग

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, मारकंडेय महादेव दर्शन को जा रहे बिजली विभाग के संविदाकर्मी की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम, डी.एन रिपोर्ट देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहरौली बुजुर्ग निवासी मंजुल मणि त्रिपाठी के 39 वर्षीय पुत्र विकास मणि त्रिपाठी की वाराणसी में सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। विकास मणि त्रिपाठी बिजली विभाग में संविदा पर मीटर रीडिंग का कार्य करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि विकास मणि त्रिपाठी अपनी पत्नी मीना देवी के साथ ट्रेन से मारकंडेय महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। गुरुवार की भोर करीब 4:30 बजे ट्रेन से उतरने के बाद पति-पत्नी दोनों ऑटो में बैठकर मारकंडेय धाम की ओर रवाना हुए। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार यात्री इधर-उधर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के समय विकास मणि त्रिपाठी ऑटो की आगे वाली सीट पर बैठे थे। टक्कर में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरानस चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी मीना देवी बदहवास हो गईं। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही माता किरन देवी पिता मंजुल मणि सहित पूरे डहरौली बुजुर्ग गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन तत्काल वाराणसी के लिए रवाना हो गए। वाराणसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर , वाराणसी के गंगा नदी के घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पिता मंजुल मणि त्रिपाठी ने नम आंखों से अपने पुत्र को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। विकास मणि त्रिपाठी तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी असमय मौत से परिवार के साथ-साथ गांव में भी गहरा दुख व्याप्त है। दर्शन के लिए निकले विकास की हादसे में मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।