एआईसीसी सदस्य स्नेहलता गौतम जिला महासचिव अजवर अहमद ने किया झंडारोहण

चौरी चौरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अजवर अहमद के कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय कांगेस कमेटी की सदस्य स्नेहलता गौतम जिला महासचिव अजवर अहमद ने झंडारोहण के बाद तिरंगे को सलामी देकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। अपने संबोधन में स्नेहलता गौतम ने कहा कि भारत माता एक आदर्श रूप है जो नदी पहाड़ इंसान खेत जमीन नदी हो सभी से मिलकर भारत माता बनी हैं हम भारत माता को नमन करते हैं। अपने संबोधन में अजवर अहमद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेने का अवसर है। ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। इस दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में सलामी दी। इस अवसर पर ब्रह्मपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार गौतम, सरदार नगर ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल आस अंसारी,जिला सचिव सतीश कुमार रामनवल जफर नियाज बबलू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।