Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१ मिनट पहले

गोरखपुर में सियासी हलचल! देर रात राधामोहन अग्रवाल के घर पहुंचे भाजपा

गोरखपुर में सियासी हलचल! देर रात राधामोहन अग्रवाल के घर पहुंचे भाजपा

गोरखपुर में सियासी हलचल! देर रात राधामोहन अग्रवाल के घर पहुंचे भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, सियासत गरमाई *गोरखपुर।* गोरखपुर में भाजपा की सियासत के बीच गुरुवार देर रात एक ऐसी मुलाकात हुई जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े अचानक राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल के आवास पर पहुंच गए। देर रात हुई इस मुलाकात की खबर सामने आते ही स्थानीय सियासी हलकों में हलचल मच गई। सबसे खास बात ये रही कि तावड़े के राधामोहन के घर पहुंचने की जानकारी बेहद सीमित लोगों को थी। दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, इसको लेकर पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। *चुनावी तैयारियों के बीच अहम मुलाकात* विनोद तावड़े ऐसे समय गोरखपुर पहुंचे हैं जब भाजपा संगठन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सक्रिय है। दौरे में संगठनात्मक बैठकों और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों पर मंथन चल रहा है। इसी बीच उनका सीधे डॉ. राधामोहन के आवास पर जाना चर्चा का विषय बन गया है। *पहले भी चर्चा में रहे हैं राधामोहन* डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। भाजपा महानगर की विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में उनका नाम न होने और गोरखपुर के सिक्सलेन फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम के आमंत्रण को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी थी। ऐसे घटनाक्रमों के बीच प्रदेश प्रभारी का उनके घर पहुंचना कई सियासी सवाल खड़े कर रहा है। डॉ. अग्रवाल गोरखपुर नगर सीट से लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर नगर से चुनाव लड़ने पर उन्होंने अपनी परंपरागत सीट छोड़ी थी, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा। फिलहाल मुलाकात के एजेंडे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन तावड़े का राधामोहन के घर पहुंचना गोरखपुर की सियासत में दिनभर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

0 likes
0 comments0 shares