डाला में बाइक की टक्कर से अल्ट्राटेक कर्मचारी गंभीर घायल, पैर की हड्डी टूटी

डाला में बाइक की टक्कर से अल्ट्राटेक कर्मचारी गंभीर घायल, पैर की हड्डी टूटी डाला/सोनभद्र। डाला क्षेत्र में शुक्रवार शाम शहीद स्थल के पास सड़क दुर्घटना में एक अल्ट्राटेक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, डाला से तेलगुड़वा की ओर जा रहे मोटरसाइकिल चालक योगेश पुत्र नरेश, निवासी (हाल पता) कोटा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, अपनी बाइक HR 50 J 5620 से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रहे अल्ट्राटेक कर्मचारी सुरेश, जो साइकिल से जा रहे थे, बाइक की चपेट में आ गए। दुर्घटना में सुरेश के बाएं पैर की हड्डी टूट गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही डाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को तत्काल डाला के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।