Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
जयसिंहपुर में युवक की हत्या से सनसनी, कीचड़ में मिला शव सुल्तानपुर।
जयसिंहपुर में युवक की हत्या से सनसनी, कीचड़ में मिला शव सुल्तानपुर। जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम सभा देवपरा पार गांव निवासी सुजीत कुमार पुत्र कन्हैयालाल की कथित रूप से तीन लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कीचड़ में फेंक दिया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को हुई, पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलने पर जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है।
0 likes
0 comments0 shares