Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन घायल

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन घायल पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर, जिला अस्पताल रेफर सुमेरपुर, हमीरपुर। कस्बे के बांदा मार्ग पर पंधरी गांव के पास गुरुवार शाम करीब चार बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पंधरी गांव निवासी वंशगोपाल वर्मा कुरारा की ओर से वापस अपने गांव जा रहे थे। वहीं पचखुरा खुर्द निवासी विशंभर विश्वकर्मा अपनी पत्नी शीलू विश्वकर्मा के साथ बाजार करने कस्बे की ओर आ रहे थे। पंधरी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में विशंभर, उनकी पत्नी शीलू और वंशगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक चालकों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares