Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur१८ मिनट पहले

श्री महंथ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज बना बी.एड. परीक्षा का केंद्र, 90

श्री महंथ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज बना बी.एड. परीक्षा का केंद्र, 90

श्री महंथ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज बना बी.एड. परीक्षा का केंद्र, 90 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति शांतिपूर्ण एवं कड़ी निगरानी में संपन्न हुई बी.एड. प्रवेश परीक्षा, 452 अभ्यर्थी हुए शामिल भुड़कुड़ा (गाजीपुर), 31 मई 2026। उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को केंद्र संख्या 40230, **** में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं तथा सुरक्षा एवं पारदर्शिता के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।महाविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर कुल 500 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 452 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 48 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में लगभग 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई।परीक्षा के दौरान केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पूर्व सघन जांच की गई तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। परीक्षा कक्षों में अनुशासन बनाए रखने के लिए निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग की सूचना प्राप्त नहीं हुई।महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि शासन एवं विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी शांतिपूर्वक केंद्र से बाहर निकले।बी.एड. प्रवेश परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला तथा अधिकांश परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतोषजनक बताया।

0 likes
0 comments1 shares