Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

*इमरान हत्याकांड में दरोगा की शेष जिरह आज* *बाईस हत्यारोपियों के खिलाफ

*इमरान हत्याकांड में दरोगा की शेष जिरह आज* *बाईस हत्यारोपियों के खिलाफ चल रहा ट्रायल* सुल्तानपुर। प्रधानी के चुनाव की रंजिश में करीब पांच साल पहले जिला पंचायत सदस्य मो.आलम पर हुए हमले एवं उनके समर्थक इमरान की हत्या के आरोप से जुड़े मामले में 22 आरोपियो के खिलाफ चल रहे मामले में बुधवार को एडीजे प्रथम की अदालत में अभियोजन गवाह एसआई उमेश कुमार मिश्र की शेष जिरह के लिए तारीख नियत रही। शाहजहांपुर में तैनात मामले के गवाह एसआई जिरह के लिए हाजिर हुए,जिनसे जिरह की कार्यवाही शुरू की गई,पर उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है।शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार दूबे ने बताया कि अदालत ने एसआई की शेष जिरह के लिए नौ जुलाई की तारीख तय किया है।अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली के औरंगाबाद गांव के रहने वाले अमीर उल्ला ने 25 अप्रैल साल 2021 की सुबह करीब नौ बजे की घटना बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।उनके आरोप के मुताबिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो.आलम की पत्नी नाहीद चुनाव लड़ रही थी,जिनके चुनाव प्रचार के लिए उनके समर्थक मो.इमरान व दर्जनों लोग निकले हुए थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के रहने वाले आरोपी मोईन व अन्य ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों के हमले मे मो.आलम,वादी अमीर उल्ला एवं इमरान समेत अन्य को गंभीर चोटे आई।मामले में घायल हुए इमरान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।मामले में पांच नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।विवेचना के दौरान आरोपी मोईन समेत 22 लोगों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट पेश किया है,मामले का विचारण एडीजे प्रथम की अदालत में चल रहा है।मामले में एसआई उमेश कुमार मिश्रा की गवाही कई तारीख से जारी है।

0 likes
0 comments0 shares